क्या आपको गंगाधर की मस्ती-मज़ाक याद है? या फिर शक्तिमान की घूमती हुई तस्वीर या डॉक्टर जैकोल की लैब एक्सपरिमेंट? यदि आपकी यादों की तस्वीर धूमिल पड़ गई है तो एक बार फिर उसे सजीव करने की जरूरत है, क्योंकि पहली अप्रैल से भारत के सुपर हीरो और 90 के दशक में बच्चों के सबसे फेवरिट शक्तिमान टीवी पर लौट रहे है, जिसकी पुष्टि खुद शक्तिमान का रोल निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने की।
यानि राममयन और महाभारत के बाद आप शक्तिमान के साथ अपने बचपन के खट्टे-मिट्ठे यादों को जी सकते है और अपने बच्चों या बीवी के साथ शेयर कर सकते है-
Table of Contents
शक्तिमान कैसे देखे
भारत के सबसे पहले सुपर हीरो टेलिविजन शक्तिमान शो को 13 सितंबर 1997 को प्रसारित किया गया था, जो 27 मार्च 2005 तक चला था। इस शो को मुकेश खन्ना और दिनकर जानी ने मिलकर बनाया था, जिसे डाइरैक्ट दिनकर जानी ने ही किया था। यह भारतीय टेलिविजन की लंबी शो में से एक है, जिसके 500 से अधिक एपिसोड है।
इस शो को Pogo, Tarang, Star Utsav और दंगल पर भी प्रसारित किया गया था।
खैर अब जब पूरा देश 21 दिनों की बंदी को झेल रहा है और लोग घरों में रहने को विवश है तो उनके entertainment के लिए दूरदर्शन पर दुबारा दिखाने की पहल हुई है।
लेकिन महाभारत और रामायण की तरह रोजाना दो एपिसोड प्रसारित नहीं होंगे, केवल एक होगा, जिसे आप दोपहर एक बजे देख सकते है।
शक्तिमान सीरियल कास्ट
500 से अधिक एपिसोड होने के कारण इस शो की स्टार कास्ट बहुत लंबी है, क्योंकि इस शो में कहानियाँ बहुत-सी है-
शक्तिमान | मुकेश खन्ना |
गंगाधर | मुकेश खन्ना |
गीता विश्वास | वैष्णवी महंत |
तमराज किलविष | सुरेन्द्र पाल |
महा गुरु | टॉम आल्टर |
डॉ. जैकाल | ललित परिमू |
साहब | रमन खात्री |
शक्तिमान की माँ | मंजीत कुल्लर |
काली बिल्ली | अश्विनी कलसेकर |
शालिया | डॉली मिंहास |
प्रो विश्वास | राजेंद्र गुप्ता |
घोष बाबू | जय मिश्रा |
मेजर जेजे | नवाब शाह |
परोमा | दीपशिखा नागपाल |
रानी मायाद्री | सुनीला करमबेलकर |
टोयमेन | ब्रिज मोहन |
शुधांशु जी | संजीव चड्ढा |
श्वामी जी | अजित मेहरा |
कामिनी | नूपुर अलंकार |
एलियन | शिखा स्वरूप |
बिलास राव | गोगा कपूर |
जय सिंह | दीपराज राणा |
मानसी | नीलम मेहरा |
रचना | दुर्गेश नंदिनी |
शालिनी | श्रावणी गोस्वामी |
शक्तिमान प्रसारण समय
सीरियल | शक्तिमान |
चैनल | डीडी 1 |
Re-Telecast | 1 अप्रैल 2020 |
Time | 1 pm |
Total Episodes | 520 |
Producer | Mukesh Khanna |
Creator | Mukesh Khanna |
DD National Channel Number
भारत की सबसे पुरानी डीडी नेशनल की शुरुआत 15 सितंबर 1959 को हुई थी, जो करीब 5 दशक तक भारत की सबसे फेवरिट चैनल बनी रही, जिसे हर कोई देखता था।
लेकिन जब से DTH और Cable मार्केट में आई, तब से इस चैनल की पोपुलरीटी कम होनी शुरू हो गई, जो पिछले 10 सालों में धूमिल-सा हो गया है। जिस वजह आपको चैनल नंबर खोजने में भी परेशानी हो रही होगी-
Platform | Channel No |
Tata Sky | 114 |
Dish TV | 193(SD), 4030 (HD) & 149 (South) |
Airtel Digital TV | 148 |
Free Dish | 001 |
Videocon D2H | 149 |
DEN | 138 |
Sun Direct DTH | 302 |
GTPL | 34 |
Hathway | 261 |
Fastway Cable | 29 |
FAQ
शक्तिमान किस चैनल पर प्रसारित होगा?
शक्तिमान को 1 अप्रैल 2020 से DD National पर प्रसारित किया जाएगा।
शक्तिमान किस समय देख सकते है?
शक्तिमान दोपहर 1 बजे देख सकते है।
क्या शक्तिमान का Repeat Telecast होगा?
जी नहीं, एक बार प्रसारित एपिसोड को दुबारा नहीं दिखाया जाएगा।
DD National का Tata Sky, Airtel, Dish TV, Free D2H पर नंबर क्या है?
DD National का नंबर इस प्रकार है- Dish TV: 193 (SD), 4030 (HD), 149 (For South) Airtel: 148, Tata Sky: 114, GTPL: 34, D2H: 149, Sun Direct DTH: 302
शक्तिमान सीरियल में शक्तिमान के रोल निभाने वाले कलाकार का नाम क्या है?
मुकेश खन्ना
दूरदर्शन चैनल क्यों नहीं आ रहा है?
यदि आप Free Dish उपयोग कर रहे है तो Auto Tune करे और दूसरे Platform के लिए इस पोस्ट में बताए चैनल नंबर को प्रयास करे।
यदि आपकी समस्या इस पोस्ट से हल हो जाती है, दूसरे फ्रेंड के साथ शेयर कर दे, ताकि उनका भी problem solve हो सके।
Leave a Reply